ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में 15 अगस्त से पहले पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। अमृतसर पुलिस ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये चारों आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी आतंकी साजिश देने की फिराक में थे।
पुलिस कोर्ट में करेगी पेश
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करणबीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस पूरे मॉड्यूल, हथियारों की सप्लाई, फंडिंग नेटवर्क और पाकिस्तान से जुड़े संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाने के लिए रिमांड की मांग करेगी।
ASI हत्याकांड से भी जुड़ा मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि चारों आरोपी ASI जोगा सिंह की हत्याकांड और आर्मी एरिया के बाहर हुए ब्लास्ट से भी कनेक्शन है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कई महत्वपूर्ण जानकारिया हासिल हुई है। पूछताछ के दौरान हुए अहम खुलासों को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।








