ख़बरिस्तान नेटवर्क : अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद के बाहर विपक्षी पार्टियों की तरफ से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव पुजारी की वेशभूषा में दानपेटी लेकर पहुंचे। इस दौरान वहां पर मौजूद राहुल गांधी ने समेत अन्य सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला।
पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते नजर आए
बता दें कि विपक्षी सांसदों ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। इसमें सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए। दरअसल, इस वीडियो में अयोध्या के राम जन्मभूमि से कथित चढ़ावा चोरी को दिखाया गया है।








