ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में लाडोवाली रोड पर एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतकों की पहचान वंश और सुनील है। जबकि तीसरा दोस्त चेतन बुरी तरह से जख्मी हो गया है और अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है।
स्कूटर पर जन्मदिन मना कर लौट रहे थे
वंश और चेतन सुनील का बर्थडे मनाकर स्कूटर पर एकसाथ लौट रहे थे। इसी दौरन उनका तेज रफ्तार स्कूटर बिजली के खंभे से जा टकराया। टकराने के बाद तीनों सड़क पर गिर गए और लहुलूहान हो गए। जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। अस्पताल पहुंचने तक वंश और सुनील की मौत हो गई थी। वहीं चेतन की हालत काफी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है और उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
तेज स्पीड होने के कारण हुआ हादसा
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक तीनों ने ही हेल्मेट नहीं पहन रखा और काफी ज्यादा स्पीड में स्कूटर चला रहे थे। कंट्रोल न कर पाने के कारण वह खंभे से टकराया, जिस कारण यह हादसा हुआ है। अगर तीनों ने हेल्मेट पहना होता तो शायद इनकी जान बच सकती थी क्योंकि इनके सिर पर ही चोटें आई थीं।
2 दिन बाद था वंश का जन्मदिन
बताया जा रहा है कि वंश 11वीं क्लास में पढ़ता था और 2 दिन बाद ही उसका जन्मदिन आने वाला था। वहीं सुनील अपने परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद दोनों परिवार गम में डूबे हुए हैं। वहीं चेतन का परिवार बेटे की सलामी की दुआं मांग रहा है।