पंजाब में 2 नवंबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, जानें नई Timings

School timings in Punjab to change from November 2; check the new timings

पंजाब में ठंड के मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के मुताबिक, 2 नवंबर से प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। यह व्यवस्था सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए लागू की जाएगी।

नए समय के अनुसार, प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जबकि मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल दोपहर 3:20 बजे बंद होंगे। यह समय- 28 फरवरी तक लागू रहेगी। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन पर ये आदेश लागू होंगे।

साल में तीन बार बदलता है स्कूलों का समय

1 अप्रैल से 30 सितंबर तक: सभी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगते हैं।

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक: प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलते हैं। वहीं, मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक लगते हैं।

1 नवंबर से 28 फरवरी तक: सर्दियों के शेड्यूल के तहत प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे। इसके बाद 1 मार्च से स्कूलों के समय में फिर बदलाव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *