जालंधर में बुजुर्ग से 7,200 रुपये छीने, झोटा केस का जिक्र कर शीतल अंगुराल ने उठाए सवाल

जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर के पास बुजुर्ग से लड़की 7200 रुपए लेकर फरार हो गई। पीड़ित के अनुसार वह बैठा हुआ था। इस दौरान लड़की उसके पास आती है और कहती है कि वह उन्हें पसंद करती है। जिसके बाद वह बुजुर्ग से लिपटने लगी। इस दौरान घटना स्थल पर 2 नौजवान मौके पर आते है और बुजुर्ग से 7200 रुपए छीनकर ले गए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर के पास बुजुर्ग से लड़की 7200 रुपए लेकर फरार हो गई। पीड़ित के अनुसार वह बैठा हुआ था। इस दौरान लड़की उसके पास आती है और कहती है कि वह उन्हें पसंद करती है। जिसके बाद वह बुजुर्ग से लिपटने लगी। इस दौरान घटना स्थल पर 2 नौजवान मौके पर आते है और बुजुर्ग से 7200 रुपए छीनकर ले गए।

घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
घटना के दौरान बुजुर्ग के हाथ पर चोट आई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग के पास लड़की आती है और उससे बातें करने लग जाती है। जिसके बाद एक अन्य व्यक्ति मौके पर आ जाता है। इसी दौरान 2 और व्यक्ति घटना स्थल पर आ जाते है। पीड़ित के अनुसार दोषी उससे पैसे छीनकर फरार हो गए। वहीं घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई।

शीतल अंगुराल ने पुलिस और सरकार पर उठाए सवाल
इलाके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहाकि बुजुर्ग पर हमला करके उससे पैसे छीने जा रहे है, लेकिन पुलिस वीआईपी कार्यों में व्यस्त है। आज मंत्री और आप सरकार के विधायक क्यों नहीं लगातार हो रही वारदातों के खिलाफ बोल रहे। वेस्ट हलके में दिन दहाड़े लूट हो रहे है। आज के समय में कोई भी व्यक्ति सेफ नहीं है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर आप का कोई लीडर नहीं बोल रहा।

मेरे साथ भी झोटे जैसी घटना न हो जाए
उन्होंने कहा कि आगे कहा कि मुझे डर है कि मेरे साथ भी परविंदर झोटे जैसी घटना ना हो जाए। वह कब तक नशे के खिलाफ मुद्दा उठाते रहेंगे, लेकिन पुलिस इन तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। आज सारे थाने खाली है। थानों के बाहर लूट हो जाए, स्नेचिंग हो जाए, लेकिन पुलिस वीआईपी लोगों को खुश करने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *