ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के जमशेरपुर में डेरी कॉप्लैक्स के पास पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर करके घायल कर दिया। आरोपी की पहचान सुखजिंदर तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। अब इस मामले पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह का बयान सामने आया है।
शोरुम पर फायरिंग की थी प्लानिंग
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि पिछले शनिवार को एक शोरूम पर आरोपी ने फायरिंग की योजना बनाई गई थी। हालांकि उक्त शोरूम मालिक को कोई थ्रेट कॉल नहीं आई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने मिलकर केस को क्रैक किया। उन्होंने कहा कि तरनतारन के काका कंडियाला पिंड से 2 नौजवान आते है और घटना को अंजाम देने की कोशिश करते है, लेकिन वारदात को अंजाम देने को कोशिश को नाकाम कर दिया गया।
जमशेर में छिपा कर रखे थे हथियार
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी सुखजिंदर और सहजदीप वारदात को अंजाम देने के दौरान हथियार जमेशर में छिपाए थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई और पूछताछ में पता चला कि सहजदीप ने फायरिंग की कोशिश की थी। पूछताछ के बाद घटना स्थल पर हथियार रिकवर करने के लिए पुलिस आरोपी को लेकर आई तो सुखजिंदर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मुठभेड़ में सुखजिंदर घायल हो गया। सहजदीप को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में एक आरोपी की मां भी गिरफ्तार
सीपी ने कहा कि आरोपियों के ही गांव का नौजवान जश्नप्रीत भी शामिल था, लेकिन वह वारदात के दौरान साथ नहीं आया, लेकिन तीनों में मिलकर वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था। इस मामले में जश्नप्रीत को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जश्नप्रीत की मां को बेटे की रची साजिश के बारे में पता था और जिस कारण उसे भी गिरफ्तार किया गया है।









