जालंधर में ASI की वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद किया सस्पेंड

जालंधर के भोगपुर में नशे में धुत ASI की वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद ASI गुरसिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। जालंधर के SSP हरविंदर सिंह विर्क ने यह फैसला किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के भोगपुर में नशे में धुत ASI की वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद ASI गुरसिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। जालंधर के SSP हरविंदर सिंह विर्क ने यह फैसला किया है।

ASI ने नशे की हालत में गाड़ियों को मारी थी टक्कर
दरअसल बीते दिनों भोगपुर में पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में सरकारी वाहन और तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी इतने नशे में थे कि उनसे गाड़ी भी ठीक से कंट्रोल नहीं हो रही थी।

मेडिकल रिपोर्ट में नशे की पुष्टि
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि ASI गुरसिंदर सिंह जालंधर से नेशनल हाईवे भोगपुर पर रिकवरी वैन पर ड्यूटी कर रहा था। लोगों के आरोप के बाद ASI की काला बकरा के सिविल अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया गया। जिसमें सामने आया है कि ASI शराब के नशे में था।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद SSP ने लिया एक्शन
मामले की जानकारी मिलने के बाद SSP हरविंदर सिंह विर्क ने एक्शन लेते हुए ASI को गुरसिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और जालंधर पुलिस लाइन भेज दिया। पुलिस प्रशासन ASI के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *