ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में शराब के ठेके पर बम जैसे चीज से हमला किया गया है। इसके बाद ठेके बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ और धुआं उठा। ब्लास्ट होने के बाद ठेके बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग खुद को बचाने के लिए भागने लगे। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक एक्टिवा से फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
14 सितंबर का है यह पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला 14 सिंतबर सोमवार के दिन का है। शाम करीब 6 बज कर 50 मिनट पर एक्टिवा सवार युवक आए। इस दौरान एक्टिवा पर पीछे बैठे युवक ने खिड़की के अंदर विस्फोटक चीज फेंकी। पर वह वहां पर मौजूद लोगों के पैरों के पास जा गिरी। गिरते ही कुछ देर बाद ही धमाका हुआ और धुआं-धुआं हो गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के सामने फिलहाल हमले के पीछे का मकसद साफ नहीं हो पाया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हमलावरों का उद्देश्य ठेके को नुकसान पहुंचाना था, कर्मचारियों और ग्राहकों को डराना था या इसके पीछे कोई अन्य आपराधिक कारण था।हालांकि, पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि हमलावरों ने वास्तव में बम या विस्फोटक ही फेंका था। घटनास्थल से मिली वस्तु की प्रकृति और धमाका किस कारण हुआ, इसकी जांच की जाएगी। फोरेंसिक जांच और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों के आधार पर ही इसकी पुष्टि होगी।
आस-पास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
ठेका संचालक ने मैनेजर और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस से मांग की है। उन्होंने ठेके के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने और रात के समय विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को भी जांच में शामिल करने की मांग की गई है, ताकि हमलावरों के आने-जाने का रास्ता पता चल सके।









