जालंधर : नई सब्जी मंडी मकसूदां में 6 नवंबर को सजेगा विशाल कीर्तन दरबार, प्रधान गोल्डी खालसा ने दी जानकारी

Jalandhar: A grand Kirtan Darbar will be held at the new vegetable market in Maksudan on November 6

जालंधर में नई सब्जी व फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन, मकसूदां द्वारा समूह मंडी के सहयोग से 6 नवंबर, शुक्रवार को विशाल महान कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह धार्मिक समागम सरबत के भले (विश्व कल्याण) और पावन बंदी छोड़ दिवस (दिवाली) की खुशी में आयोजित किया जा रहा है।

प्रेस को जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ‘गोल्डी खालसा’ ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया में होने वाला यह छठा महान कीर्तन दरबार शाम 6 बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा। इस धार्मिक समागम में पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे और महान विद्वान संगत को गुरबाणी कीर्तन और गुरमत विचारों से निहाल करेंगे।

एसोसिएशन प्रधान गोल्डी खालसा, वेद प्रकाश, जसविंदर सिंह वरियाणा, मोहिंदर फाल, विजय दुआ, सुभाष ढल्ल, आशु ढल्ल, नवीन कुमार, रत्न लाल, राजीव धमीजा, गुरदीप मोंगिया, सिल्की भारती, इंदरजीत नागरा, नीरज कुमार, कंवलजीत प्रिंस, डिंपी सचदेवा, साहिल पपनेजा, तरुण बठला, जिम्मी शेखर कालिया, कंवलजीत सिंह लवली, मोनू पुरी, रछपाल बब्बू, ओम प्रकाश भांबरी, महेश मखीजा, शंटी बत्रा, लाडी सुल्तानपुरी, मनजीत कुमार, परवेश कुमार, पवन मदान, अनिल भूमि, गोरव, राकेश अग्रवाल, विक्की टाईगर और हरनूर सिंह शेरा सहित सभी सदस्यों ने बताया कि समागम में विशेष रूप से महामंडलेश्वर स्वामी शांता नंद जी (गोपाल नगर वाले), ज्ञानी सुरजीत सिंह जी (हेड ग्रंथी, गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी, अमृतसर साहिब), भाई जगतजीत सिंह जी बबीहा (दिल्ली वाले), मीरी पीरी जत्था (जगाधरी वाले), भाई प्रितपाल सिंह जी (कनाडा वाले), भाई ब्रह्मजोत सिंह जी (गोपाल नगर वाले) और ज्ञानी गुरमीत सिंह जी कथावाचक सहित पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे अपनी हाजिरी भरेंगे।

समागम के दौरान गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा। इसके अलावा अलग अलग धार्मिक सोसाइटियों द्वारा जोड़ों की सेवा, जल सेवा, लंगर व्यवस्था और पार्किंग की सेवा संभाली जाएगी। देश-विदेश में बैठी संगत के लिए पूरे समागम का सीधा प्रसारण भी चैनलों के माध्यम से किया जाएगा।

कीर्तन दरबार के दौरान लगेगा मुफ्त मेडिकल कैंप

जालंधर की नई सब्जी मंडी मकसूदां में 6 नवंबर को कीर्तन दरबार के स्थान पर ही शाम 7 बजे से रात 9:30 बजे तक मुफ्त मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा। कैंप में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. तरनप्रीत कौर कालरा (एमडी त्वचा विज्ञान), सीनियर रेजिडेंट, पिम्स जालंधर और बच्चों व नवजात शिशुओं के विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु (एमबीबीएस) मरीजों की मुफ्त जांच करेंगे। इसके साथ ही जरूरतमंदों को दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की जाएंगी।

एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ‘गोल्डी खालसा’ और नई सब्जी व फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जालंधर और आसपास के इलाकों की समस्त संगत से परिवार सहित इस महान कीर्तन दरबार में पहुंचकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करने की पुरजोर अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *