मोगा में घर बाहर बैठे 4 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल

मोगा में घर बाहर बैठे 4 लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोगा में घर बाहर बैठे 4 लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

स्कॉर्पियो से आए थे हमलावर
जानकारी के मुताबिक अंगदपुरा मोहल्ले के रहने वाले साहिल जिंदल उर्फ लंबी (32) साथियों गगन, राघव और गोरा के साथ रविवार शाम लगभग 7:15 बजे अपने घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो आकर रुकी, जिसमें सवार युवकों के पास हथियार थे। उन्होंने पहले पता पूछा और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

2 की हालत नाजुक, ICU में भर्ती
गोलियां लगते ही चारों युवक लहूलुहान होकर गिर गए और हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गगन (44) को मृत घोषित कर दिया। वहीं देर रात साहिल जिंदल ने लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

DGP पहुंचे मोगा, 5 गिरफ्तार
वहीं इस घटना के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस गोलीबारी में 4 लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। 5 आरोपियों पुनीत गाबा, किरण पाल सिंह, कुलविंदर सिंह, बलजीत कौर और जीवन सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *