ख़बरिस्तान नेटवर्क : सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर 27 अक्टूबर को अमृतसर में छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासन की तरफ से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जिस कारण मंगलवार को अमृतसर में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय छुट्टी रहेगी।










