आगरा के थाना खंदौली एरिया में रविवार सुबह आठ बजे यमुना एक्सप्रेस वे के पास बने तालाब में 8 बच्चे डूब गए हैं। वहां मौजूद महिला बच्चों को बचाने आई लेकिन वह भी तालाब में डूबने लगी। इसी दौरान शोर सुनकर पास में क्रिकेट खेल रहे युवक दौड़कर आए। युवकों ने बड़ी मुश्किल से महिला और 4 बच्चों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। नगीना, हिना पुत्री अजय, खुशी पुत्री हरदौल, चांदनी, निदा पुत्री भजन, अनुयचा पुत्री अजय डूबे थे। इसमें 4 की मौत हो गई है। 2 को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दो बच्चों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं।
अपडेट जारी