हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग पूरे होने के बाद एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलते दिख रही है। वहीं कांग्रेस की जबरदस्त जीत होती हुई नजर आ रही है। सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। सबसे अहम बात ये है की सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को 50 से ज्यादा सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है।
- दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 44-54 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं बीजेपी 15-29 सीटें मिल सकती है।
- पिपुल्स पल्स सर्वे में भी कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 49-61 और बीजेपी को 26 सीटें आने का अनुमान दिया है।
- मैट्रिज एग्जिट पोल में हरियाणा में बीजेपी 18-24 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को 55-62 सीट मिलती दिख रही हैं।
- सी वोटर और इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 50-58 सीटे मिल रही हैं। जबकि बीजेपी सिर्फ 20-28 सीटें ही लाने में कामयाब दिख रही है।