ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर के फज्जुपुर गांव में एक सैलून पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। हमलावर फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सैलून मालिक शाम को सैलून खोलने आए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
सैलून के अंदर से गोलियां मिलीं
सैलून मालिक मनोहर मसीह ने कहा कि 30 जुलाई को हड़ताल की वजह से सभी दुकानें बंद थी। हम 8 बजे सुबह सैलून से सफाई करके निकल गए। जब शाम को करीब 5 बजे सैलून वापिस आए तो देखा कि शटर हिला हुआ था और अंदर का शीशा टूटा हुआ था। जब हमने अंदर चैक किया तो वहां पर गोली का एक खोल बरामद हुए।
हमें नहीं पता गोली कब चलाई गई
उन्होंने आगे बताया कि हमें नहीं पता कि सैलून पर फायरिंग कब की गई है। हमारी न तो किसी से कोई दुश्मनी है। हमने पुलिस को इस बारे में बता दिया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को चैक कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से आस-पास के दुकानदारों में डर का माहौल है।








