रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या-आदित्य डिनर डेट पर गए थे
खबरिस्तान नेटवर्क : रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर साथ में घूमते हुए नजर आए। उन्हें मुंबई के बांद्रा में एक ही कार में बैठकर साथ घूमते हुए देखा गया। इस दौरान अनन्या ने पैपराजी की नजरों से बचने की कोशिश की। अनन्या चेहरे पर हाथ रखकर चेहरा छुपाती नजर आईं। इससे जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं।
डिनर डेट पर गए थे आदित्य, अनन्या
फोटो में अनन्या अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती दिख रही हैं जबकि आदित्य पैपराजी के सामने आ जाने से जरा भी परेशान नहीं हुए। फोटो में आदित्य मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या-आदित्य डिनर डेट पर गए थे।
वेकेशन से लौटे हैं आदित्य-अनन्या
कुछ दिन पहले ही आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे लिस्बन से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार साथ में समय बिताते हुए स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में पुर्तगाल के रेस्टोरेंट में साथ बैठे आदित्य-अनन्या की फोटो वायरल हुई थी। इसके अलावा दोनों को पुर्तगाल की सड़कों पर घूमते और एक-दूसरे को गले लगाते भी देखा जा चुका है।