ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के मंजी साहिब गुरुद्वारे में फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 200 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान राज सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर के रूप में हुई है।
28 अक्टूबर को चलाई थी गोलियां
दरअसल 28 अक्टूबर की अल सुबह करीब 3 बज कर 10 मिनट पर 2 नकाबपोश बाइक पर आते हैं। इसके बाद वह गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने के बाद फायरिंग करके मौके से फरार हो जाते है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस की मदद ली।
200 किलोमीटर तक चैक किए सीसीटीवी फुटेज
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आस-पास के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज कैमरों को चैक किया। जिसके बाद तकनीकी जांच और ह्यमून इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस शूटर तक पहुंच पाई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है।
ब्लैकमेलिंग के चलते की थी फायरिंग
पुलिस की शुरूआती जांच और पूछताछ में सामने आया है कि गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार कुलवंत सिंह को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से धमकियां दी जा रही थीं। इसी सिलसिले में गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।









