चेन्नई में पति-पत्नी ने तिरुपति मंदिर में चढ़ाया 121 किलो सोना, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त ने ऐसा महादान किया है, जिसकी देशभर में चर्चा हो रही है। चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने गुरुवार को भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में 121 किलो सोने के आभूषण अर्पित किए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त ने ऐसा महादान किया है, जिसकी देशभर में चर्चा हो रही है। चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने गुरुवार को भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में 121 किलो सोने के आभूषण अर्पित किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 208 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह भव्य चढ़ावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में मंदिर को सौंपा गया।

121 किलो सोने में शामिल हैं 45 कीमती आभूषण
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अनुसार, दंपती की ओर से दिए गए इस दान में कुल 9 सेट में रखे 45 सोने के आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा इनमें 238.2 कैरेट के हीरे भी जड़े हुए हैं। वर्धमान जैन और उनकी पत्नी ने भगवान वेंकटेश्वर के लिए विशेष रूप से तैयार मुकुट और पैरों के आभूषण भी अर्पित किए। इन सभी आभूषणों की कुल कीमत लगभग 208 करोड़ रुपये आंकी गई है।

तिरुपति मंदिर के इतिहास का सबसे बड़ा चढ़ावा
TTD के मुताबिक, भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है। 121 किलो सोने के आभूषणों के इस दान ने मंदिर में भक्तों की ओर से दिए जाने वाले बड़े चढ़ावों के रिकॉर्ड में नया अध्याय जोड़ दिया है।

कंपनी में 60% हिस्सेदारी बेचकर जुटाए 6000 करोड़
वर्धमान जैन चेन्नई स्थित कंपनी ‘वारा फ्यूचर एलएलपी’ के चेयरमैन हैं। बताया गया है कि उन्होंने कंपनी में अपनी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 6000 करोड़ रुपये हासिल किए थे। इसी रकम में से उन्होंने भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इस महादान के बाद वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन की देशभर में चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *