ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान में रसोई गैस की कीमतों में अचानक बड़ा उछाल आया है। ईरान से LPG की सप्लाई बाधित होने के बाद 12 किलो के सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों में 4500 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 7000 रुपए तक पहुंच गई है। गैस की कीमतों में इस बढ़ोतरी से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान अपनी LPG की जरूरत का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा ईरान से आयात करता है। ऐसे में सप्लाई रुकने का असर सीधे बाजार में कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
ईरान से LPG की सप्लाई रुकी, सीमा चौकियां बंद
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान को ईरान से होने वाली LPG की सप्लाई फिलहाल बाधित है। दोनों देशों के बीच दो अहम सीमा चौकियां 17 अक्टूबर से बंद हैं। सीमा बंद होने के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सीमा चौकियां बंद करने को लेकर पाकिस्तान और ईरान ने अलग-अलग कारण बताए हैं।
पाकिस्तान ने सुरक्षा और तस्करी रोकने का दिया हवाला
पाकिस्तान की ओर से सीमा चौकियां बंद करने के पीछे सुरक्षा संबंधी चिंताओं और तस्करी पर रोक लगाने को वजह बताया गया है। वहीं, ईरान ने सीमा बंद होने के लिए तकनीकी कारणों का हवाला दिया है। दोनों देशों के बीच सीमा पर आवाजाही और सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में LPG की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया है।
पाकिस्तान की LPG जरूरत का आधा हिस्सा ईरान से आता है
पाकिस्तान अपनी कुल LPG जरूरत का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा ईरान से आयात करता है। ऐसे में ईरान से सप्लाई रुकने का असर गैस बाजार पर तेजी से पड़ा है। 12 किलो के सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों में 4500 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 7000 रुपए हो गई है। कीमतों में इस भारी बढ़ोतरी से घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।








