• पढ़िए
  • देखिए
  • सुनिए
  • कहिये
×
  • देश
  • पंजाब
  • पब्लिक इंटरस्ट
  • धर्माय नमः
  • तंदरुस्ताये नमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • खोजें
  • लॉगिन करे
☰
  • देश
  • पंजाब
  • पब्लिक इंटरस्ट
  • धर्माय नमः
  • तंदरुस्ताये नमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • खोजें
  • लॉगिन करे
  • देश
  • पंजाब
  • पब्लिक इंटरस्ट
  • धर्माय नमः
  • तंदरुस्ताये नमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • खोजें
  • लॉगिन करे

World Toilet Day टॉयलेट को रखना है जर्म फ्री तो अपनाएं ये तरीके, रखें हाइजीन का ख्याल

World Toilet Day
11/19/2023 10:23:51 AM         Raj        World Toilet Day, World Toilet Day 2023, why world toilet day celebrated, how to clean toilet, germs free toilet             

टॉयलेट घर का बहुत ही जरूरी हिस्सा होता है। इसलिए इसकी भी साफ-सफाई उतनी ही जरूरी है जितना घर के दूसरे हिस्सों की। दुनियाभर में हर साल 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद स्वच्छ शौचालय के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिस तरह हम घर या किचन की साफ-सफाई करते हैं ठीक उसी तरह हमें टॉयलेट की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है। 


टॉयलेट की सफाई ऐसे करें - 


- टॉयलेट की हर हफ्ते सफाई करें। लेकिन अगर घर में एक ही टॉयलेट है, तो हफ्ते में दो से तीन बार साफ करें। कमोड के साथ सीट को भी साफ करना बहुत जरूरी है क्योंकि सीट पर भी जर्म्स और बैक्टीरिया रहते है। इसके साथ ही टाइल्स को भी साफ करें। 


- टॉयलेट को आसानी से साफ करने के लिए गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा-सा डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं। फिर इससे टॉयलेट सीट, कमोड और टाइल्स को साफ करें।



- टॉयलेट को डिटर्जेंट वाले पानी से साफ करने के बाद एक-दो बार साफ पानी से भी धोना जरूरी है।


 

बता दें कि टॉयलेट हाइजीन हर किसी के लिए बेहद जरुरी है। गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करने के कारण कई तरह के संक्रमण का खतरा होता है। ऐसे में हाइजीन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।


टॉयलेट सीट पर करोड़ों बैक्टीरिया


टॉयलेट सीट करोड़ों बैक्टीरिया से घिरी हुई होती है। दरअसल गंदे जूते-चप्पल के कारण इसमें बैक्टीरिया चिपक जाते हैं। ऐसे में आप टॉयलेट सीट की साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करने से पहले या बाद में इसे टॉयलेट सैनिटाइजर से जरूर साफ करें।


ढक्कन बंद करने के बाद करें फ्लश


गंदे टॉयलेट इस्तेमाल करने की वजह से लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। टॉयलेट सीट पर जमे बैक्टीरिया कई तरह के इन्फेक्शन फैला सकते हैं। ऐसे में आपको फ्लश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है कि टॉयलेट सीट का ढक्कन बंद करने के बाद फ्लश करना चाहिए।


टॉयलेट के फर्श को सूखा रखें 


कीटाणुओं को दूर करने के लिए टॉयलेट के फर्श को सूखा रखने की कोशिश करें। नमी के कारण बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं।


हाथों को साबुन से जरुर धोएं 


क्या आप जानते हैं, टॉयलेट इस्तेमाल करते समय आप कितने किटाणुओं के संपर्क में आते हैं। जी हां ऐसे में आप सफाई का खास ख्याल रखें। टॉयलेट इस्तेमाल करने के तुरंत बाद हाथों साबुन से जरूरी धोएं। टॉयलेट हाइजीन के लिए हाथों को साफ करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा हाथ धोने के बाद इसे सूखाने के लिए साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।


कमोड को पास न रखें साबुन


अगर आपका टॉयलेट और बाथरून कॉमन है, तो कमोड के पास कुछ साबुन, शैम्पू या बाथरूम से जुड़ा कोई सामान न रखें।

'World Toilet Day','World Toilet Day 2023','why world toilet day celebrated','how to clean toilet','germs free toilet'

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • World Toilet Day

    World Toilet Day टॉयलेट को रखना है जर्म फ्री तो अपनाएं ये तरीके, रखें हाइजीन का ख्याल

Recent Post

  • 3 राज्यों में भाजपा की सरकार,

    3 राज्यों में भाजपा की सरकार, Golden Temple से एक लाख रुपए चुराने वाले आरोपी अरेस्ट

  • भाजपा 3 राज्यों में जीती विधानसभा चुनाव,

    भाजपा 3 राज्यों में जीती विधानसभा चुनाव, पंजाब में आज से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव

  • 3 राज्यों में भाजपा की सरकार,

    3 राज्यों में भाजपा की सरकार, तेलंगाना में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत

  • पंजाब की दिव्या शर्मा को राष्ट्रपति अवॉर्ड से किया गया सम्मानित,

    पंजाब की दिव्या शर्मा को राष्ट्रपति अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस खुशी की जाहिर

  • रणबीर की Animal ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड,

    रणबीर की Animal ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, 2 दिन में कमा लिए 200 करोड़ से ज्यादा

  • चंडीगढ़ में कॉलेज स्टूडेंट की मौत,

    चंडीगढ़ में कॉलेज स्टूडेंट की मौत, अज्ञात लोगों ने तीन दिन पहले चाकू से किया था हमला

  • फिरोजपुर कैंट में बेसहारा गोवंश के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार,

    फिरोजपुर कैंट में बेसहारा गोवंश के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, ट्रक से लेजा रहे थे काटने के लिए

  • Golden Temple से एक लाख रुपए चुराने वाले आरोपी अरेस्ट,

    Golden Temple से एक लाख रुपए चुराने वाले आरोपी अरेस्ट, आरोपियों में महिला भी शामिल

  • List of Tallest People : दुनिया की आठ सबसे लंबी महिलाओं में

    List of Tallest People : दुनिया की आठ सबसे लंबी महिलाओं में भारतीय महिला भी शामिल

  • पंजाब के पैसों और झूठे वादों से AAP पार्टी बाकी राज्यों में  कर रही प्रचार

    पंजाब के पैसों और झूठे वादों से AAP पार्टी बाकी राज्यों में कर रही प्रचार सुखबीर बादल

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2023

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY