दिल्ली एक महिला बिना कपड़े के बस में सवार है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला बिना किसी शर्म लिहाज के आराम से बस सवार है जबकि उसे बिना कपड़ों के देखकर दूसरी सवारियां असहज हो रही है।
दिल्ली के कलस्टर बस की है वीडियो
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दिल्ली के कलस्टर बस की बताई जा रही है। जहां एक स्टॉप पर बस रुकती है, उस जगह से महिला बिना कपड़ों के बस पर चढ़ती है। महिला ने सिर्फ अंडरग्रामेंट्स पहने हुए हैं। बस पर चढ़ने के बाद वहां पर बुजुर्ग महिला उसे देखकर पीछे हट जाती है। जबकि उसके सामने बैठा व्यक्ति भी अपनी सीट से उठकर चला जाता है।
दिल्ली में बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं
आपको बता दें कि दिल्ली में ऐसी घटनाएं लगातार तेजी से बढ़ रही हैं। जहां सार्वजनिक जगहों पर लड़के-लड़कियां ऐसी हरकतें हैं। जिससे दूसरे लोग असहज हो जाते हैं। कभी दिल्ली की सड़कों पर, कभी मेट्रो पर और अब दिल्ली की बसों में भी लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं।
पुलिस ले चुकी है एक्शन
दिल्ली पुलिस सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकतों पर नजर बनाए हुए है। कई वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस एक्शन ले चुकी है। जिस कारण पुलिस उन पर जुर्माना भी लगा चुकी है। पुलिस का कहना है कि आम तौर पर युवा सोशल मीडिया पर लाइक्स, फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए ऐसा करते हैं।