आंखों का हेल्दी होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं किया जा सकता है। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और बढ़ता स्क्रीन टाइम की वजह से बड़े ही नहीं छोटे बच्चे भी आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं।
छोटे बच्चों में आंखों की प्रॉब्लम होने की खास वजह उनका घंटों फोन और टैब पर समय बिताना है। दरअसल स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाती है। जिससे आगे चलकर बच्चे को चश्मा लग जाता है।
अगर आपका बच्चा भी ज्यादा समय स्क्रीन पर बीतता है और उसकी आंखों की रोशनी कम हो रही है तो आज से ही आप अपने बच्चे को यह 4 एक्सरसाइज करवाना शरूर कर दें। इससे बच्चे की आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इन 4 एक्सरसाइज के बारे में-
आंखों को लेफ्ट-राइट घुमाएं
आंखों को लेफ्ट-राइट घुमाने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। ऐसे में आप अपने बच्चों से आंखों को लेफ्ट-राइट घुमाने वाला एक्सरसाइज जरूर करवाएं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे से पहले अपने बच्चे को सीधा बैठने और गर्दन को एक जगह स्थिर रखने को बोलें।
अब सिर्फ आईबॉल्स को घुमाने के लिए बोले। दरअसल इससे आंखों की मूवमेंट बेहतर होती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है।
बच्चे को पलकें झपकाने के लिए बोले
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप अपने बच्चे से पलकें झपकाने की भी एक्सरसाइज करवा सकते हैं। दरअसल पलकों को तेजी से झपकाने से आंखों को फायदा पहुंचता है।
वहीं आप 10 सेकंड तक पलकों को तेजी से झपकाएं और फिर 20 सेकेंड के लिए आंखें बंद कर लें।रोजाना 4 से 5 बार बच्चों से इस एक्सरसाइज को करवाएं। ऐसा करने से आंखों को काफी फायदा पहुंचता है।
टकटकी लगाए रखना एक्सरसाइज भी फायदेंमंद
आप अपने बच्चों से टकटकी वाली एक्सरसाइज भी करवा सकते हैं । बता दें कि इसे त्राटक के नाम से जाना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक वस्तु पर फोकस करना होता है। वहीं आप 10 से 25 मिनट तक आप बच्चे से यह एक्सरसाइज करवा सकते हैं। इससे आंखों का स्ट्रेस कम होता है।
पामिंग एक्सरसाइज करवाएं
पामिंग एक्सरसाइज आंखों को हेल्दी रखने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइजो में से एक माना जाता है जिससे आंखों का स्ट्रेस दूर तो होता ही है साथ ही आई साइट में भी सुधार होता है।
इस पामिंग एक्सरसाइज को करने के लिए हथेलियों को एक दूसरे से तब तक रगड़ना है जब तक उनमें गर्माहट महसूस न हो। अब अपनी आंखें बंद करें और गर्म हथेलियों को उन पर रखें। कुछ मिनट तक ऐसे रहे। ऐसा करने से आंखों को आराम मिलेगा।