आंध्रप्रदेश का तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर दुनिया का सबसे अमीर मंदिर बन चुका है। मंदिर के ट्रस्ट ने इस साल 1161 रुपए की बैंक में FD कराई है। जो इसे भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे अमीर बनाता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह इकलौता ट्रस्ट है जिसने पिछले 12 सालों में हर साल 500 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा कर रहा है।
ट्रस्ट की कुल 13,287 करोड़ की FD
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर ट्रस्ट ने साल 2012 में 4820 करोड़ रुपए की FD करवाई थी। इसके बाद मंदिर ने साल 2013 से लेकर 2024 के बीच में 8467 करोड़ रुपए बैंक में जमा किए। यह देश के किसी भी मंदिर ट्रस्ट के लिए सबसे ज्यादा है। ट्रस्ट की बैंकों में कुल FD 13,287 करोड़ रुपए हो गई है।
ट्रस्ट के पास 11 टन सोना भी
सभी बैंकों और ट्रस्टों में तिरुपति ट्रस्ट की नकदी 18817 करोड़ रुपए तक हो गई है। जो इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रकम है। ट्रस्ट अपनी एफडी पर ब्याज के रूप में सालाना लगभग 1,600 करोड़ रुपए की राशि कमाता है। इसके अलावा हाल ही में 1,031 किलोग्राम सोने की जमा के बाद, बैंकों में मंदिर का सोना भंडार भी बढ़कर 11,329 किलोग्राम हो गया है।