भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मच गई, जिसमें 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। यह दुखद घटना उस समय हुई जब भगवान जगन्नाथ के रथ पर विराजमान होने के बाद दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे।
मृतकों की पहचान प्रभाती दास प्रेमकांत मोहंती और बसंती साहू (दो महिलाएं) के रूप में हुई है। सभी मृतक खुर्दा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, हालांकि राहत कार्य जारी है। घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।
जगन्नाथ की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमडी
पुलिस ने बताया कि भगवान जगन्नाथ का रथ सुबह 4 से 5 बजे के बीच गुंडिचा मंदिर पहुंचा। इस दौरान भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए बैरियर ढह गए और फिर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
कैसे हुई श्रद्धालुओं की मौत?
पुलिस ने बताया कि भीड़ का दबाव बढ़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। ऐसे में सामने मौजूद श्रद्धालु जमीन पर गिर गए और दूसरे लोगों के पैरों के नीचे आ गए। इससे चोट लगने और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायलों में से 6 की हालत गंभीर है।
रथ यात्रा में जुटे 10 लाख से ज्यादा लोग
जिला प्रशासन के मुताबिक दो दिनों में रथ यात्रा में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जुटे हैं। शुक्रवार को ही भीड़ का दबाव बढ़ गया था। भीड़ के कारण अब तक 625 लोग बीमार पड़ चुके हैं। इनमें से कम से कम 70 श्रद्धालुओं को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है और घटनास्थल पर उनकी हालत सामान्य है।
100 यज्ञों के बराबर पुणय का फल मिलता हैं
धार्मिक पुराणों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की इस रथयात्रा में शामिल होने से 100 यज्ञों के बराबर पुण्य का फल मिलता है। यही कारण भी है कि दुनियाभर से लोग इस यात्रा में शामिल होने पहुंचते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं।

इसके अलावा, रथ यात्रा के दौरान नवग्रहों की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने मात्र से ही अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है और शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ता है।