ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री-2’ के मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए एक टीजर शेयर किया। इस टीजर में किसी सरकटे के आतंक का जिक्र किया गया है। फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होगी।
टीजर में दिखाया गया है कि फर्स्ट पार्ट में चंदेरीवासी जिस स्त्री को भगाने की कोशिश करते थे, अब सेकंड पार्ट में वो उसी स्त्री से शहर की रक्षा करने की गुहार लगा रहे हैं। इसके अलावा इसमें किसी सरकटे का भी जिक्र किया गया है। जिसके आतंक से चंदेरी में रहने वाले लोग परेशान है। मेकर्स ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
इस टीजर को शेयर करते राजकुमार राव ने लिखा, ‘एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक! स्त्री २ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आ रही है वो अगस्त 2024 में..’
अनाउंसमेंट टीजर देखकर एक्साइटेड हुए फैंस
इस टीजर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, '2023 में ही रिलीज कर दो। वेट नहीं होता अब।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'फिल्म बनने के बाद बताया करो.. अभी से एंग्जायटी क्यों देते हो?' फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भूमी पेडनेकर, राशि खन्ना, हुमा कुरेशी और गुनीत मोंगा जैसे सेलेब्स ने इसकी तारीफ की है।
चंदेरी में चल रही फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग 10 जुलाई से चंदेरी में शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अहम रोल में हैं। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ 180 करोड़ का कलेक्शन किया था।