यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार के अवध एकेडमी में स्कूल की छत गिर गई। छत गिरने के कारण करीब 40 बच्चे उसके नीचे दब गए और सभी जख्मी हो गए। सभी बच्चों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद स्कूल को सील कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।
सुबह-सुबह स्कूल में मची चीख-पुकार
हादसे के बाद स्कूल में सुबह-सुबह ही चीख-पुकार मच गई। बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाजें आ रही थी और लोग उन्हें मलबे से निकालने की कोशिश कर रहे थे। कई बच्चों के हाथ-पैर टूट गए हैं, तो वहीं कईयों के सिर और चेहरे पर चोटें आई है। हर तरफ खून ही खून बह रहा था।
आस-पास के लोग पहुंचे मदद के लिए
जैसे ही स्कूल की छत गिरी तो बच्चों की रोने की आवाजे सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने बच्चों को निकालना शुरू किया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ बच्चों का रेस्क्यू करना शुरू कर किया।
कई बच्चे पहली मंजिल पर ही फंसे रह गए
जानकारी के मुताबिक करीब 5 हजार स्क्वायर फीट में बने स्कूल 2 मंजिला इमारत है। यहां 500 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। इमारत करीब 10-12 साल पुरानी है। ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल जाने के लिए लोहे की सीढ़ी है। यहां छत से होते हुए बच्चे क्लास रूम में पहुंचते हैं। छत गिरने के बाद कई छात्र ऊपर की मंजिल में फंस गए। बांस की सीढ़ी लगाकर उन्हें पहली मंजिल से नीचे उतारा गया।