पंजाब के खन्ना में बच्चों से भरी एक स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, हालांकि आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान हरजोत सिंह (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरजोत सिंह बाइक पर अमलोह से खन्ना की तरफ लौट रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया । दुर्घटना में हरजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में पहले खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जिसके बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना की आगे की जांच जारी है।