सऊदी अरब ने 14 देशों के यात्रियों के लिए सिंगल एंट्री वीज़ा लागू किया है। यह नियम 1 फरवरी, 2025 से प्रभावी माना जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य हज यात्रियों को रोकना है। वीज़ा 30 दिनों के लिए वैध होगा। हज, उमराह, राजनयिक और आवासीय वीज़ा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सऊदी अरब ने 14 देशों के लिए वीज़ा नियम बदल दिए हैं।
सिंगल एंट्री वीज़ा पाकिस्तान के लिए भी लागू है। हज यात्रा को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए गए हैं। सऊदी अरब सरकार ने अपने वीज़ा नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सऊदी सरकार ने घोषणा की है कि भारत सहित 14 देशों के यात्रियों को अब केवल सिंगल एंट्री वीज़ा ही मिलेगा।
इन 14 देशों के मल्टीपल वीजा रोके
सऊदी सरकार ने अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन के यात्रियों के लिए वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
हज यात्रा के कारण लिया फैसला
अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से हज यात्रा को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही हर साल सऊदी अरब हज यात्रियों की एक निश्चित संख्या तय करता है, लेकिन कई लोग लंबी अवधि के विजिट वीजा पर आकर इस नियम का उल्लंघन करते थे। इससे हज के दौरान भीड़ काफी बढ़ जाती थी और प्रशासन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।