जालंधर के लोहिया खास थाने के अंतर्गत गांव करहा राम सिंह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नंबरदार जगतार सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार जगतार सिंह ने बाथरूम में खुद को गोली मार ली, जो उसके मुंह के पास लगी। इस घटना से मृतक के परिवार वाले गहरे सदमे में हैं।
मृतक ने साइड नोट में चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे हरदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बाथरूम में गए और खुद को गोली मार ली।अपने सुसाइड नोट में मृतक जगतार सिंह ने अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जिनमें से तीन उसके गांव के हैं और एक गांव के बाहर का है।
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज
फिलहाल पुलिस ने इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक जगतार सिंह ने चारों लोगों पर उसे लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें मलकीत सिंह, प्रीतम सिंह, बलवीर सिंह सभी गांव कराह निवासी और वरिंदर सिंह मलोट निवासी शामिल हैं।