देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच उत्तर पूर्वी मॉनसून एक्टिव हो गया है। देश में कभी गर्मी तो कभी ठंड का मौसम देखने को मिलता है। एक तरफ जहां दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह और रात का पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है। वहीं, दोपहर का तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब का औसत तापमान 0.5 डिग्री और चंडीगढ़ का 0.1 डिग्री गिर गया है।
हालांकि 27 तारीख के बाद मौसम बदल जाएगा और ठंड भी बढ़ेगी। इसके साथ ही बारिश होने की संभावना है। सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है , लेकिन दोपहर में अभी भी गर्मी रहेगी।
पराली जलाने के कारण खराब हो रहा AQI
नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार पंजाब में हवा भी खराब होनी शुरू हो चुकी है। अमृतसर में रात 12 बजे तक AQI 156 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात 12 बजे ऐवरेज AQI 126 रहा। इसी तरह ऐवरेज AQI 115, खन्ना में 130 AQI, लुधियाना में 150 AQI और मंडीगोबिंदगढ़ में 156 AQI दर्ज किया गया है। बता दें कि पराली जलाने के कारण पंजाब का AQI खराब हो रहा है।
हरियाणा में सुबह-शाम ठंड
हरियाणा के दिन अक्टूबर में जून जैसे गर्म हो रहे हैं। सूबे के 6 जिले ऐसे हैं, जहां दिन का पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। इनमें सबसे गर्म महेंद्रगढ़ जिला रिकॉर्ड किया गया, यहां का पारा 38.2 डिग्री पहुंच गया है।