देशभर में कोरोना के 7400 एक्टिव मामले हैं, पिछले 24 घंटे में 269 नए केस आए। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 87 हो गया। वही पंजाब में भी कोरोना अपना पैर धीरे-धीरे पसार रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 35 से ज्यादा हो गई है, जिसके कारण पंजाब सरकार ने राज्य में एडवाइजरी जारी की है।
पॉइंट्स में समझें क्या क्या करना चाहिए और क्या नहीं
- - बुजुर्गों,गर्भवती महिलाओं, बीमार और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भीड़भाड़ वाले और बाजारी स्थानों पर मास्क पहनना चाहिए।
- - स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मास्क पहनने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी गई है।
- - खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल, टिश्यू से ढकें।
- - यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो मास्क पहनें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
क्या न करें-
- - बिना हाथ धोए अपना चेहरे को और मुंह या आंखों को न छुएं।
- - सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।
- - स्वयं दवा न लें, विशेषकर श्वसन संबंधी लक्षणों के लिए, हमेशा चिकित्सकीय सलाह लें
- -भीड़ वाला स्थानों या फिर हवादार स्थानों से बचें, खास करके अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या है।
अब तक 2 लोगों कि हुई मौत
बता दे कि पंजाब में अब तक कोरोना से 2 लोगों कि मौत हुई है। वही सेहत विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक सप्ताह पहले जहां केवल 12 एक्टिव केस थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 35 से ज्यादा हो चुकी है। जिसके कारण यह एडवाइजरी भी जारी की गई है।