पंजाब में मौसम बदलना शुरू हो गया है। जिसके कारण अब एक बार फिर से स्कूलों का समय बदलने वाला है । पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब कल यानि 1 अक्टूबर, 2025 से सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे।
फिलहाल, ये सुबह 8 बजे खुलते हैं। प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोपहर 2:50 बजे बंद होंगे। शिक्षा विभाग ने बताया कि यह समय पूरे राज्य में लागू होगा। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि अभी स्कूल का समय बदलेगा या नहीं ।
एक सत्र में स्कूल का समय तीन बार बदलता
बता दें कि पंजाब में एक सत्र में स्कूल (School Time Changed) का समय तीन बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। एक से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक है।