पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। बदलता पंजाब’ थीम 2.36 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है।
3,000 इनडोर जिम बनाने की घोषणा
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का चौथा बजट पेश करते हुए कहा कि पंजाब सरकार खेलों के क्षेत्र में पहली बार मेगा स्पोटर्स 'खेडदां पंजाब बदलता पंजाब' शुरू करने जा रही है। इससे खेल के क्षेत्र में पंजाब में सुधार आएगा। इसके तहत हर गांव में खेल के मैदान और जिम बनाए जाएंगे। इनमें दौड़ने के लिए ट्रैक, सोलर लाइट और अन्य सुविधाएं होंगी। पूरे पंजाब 3 हजार इंडोर जिम बनाएंगे। खेल के सेंटर एक्सीलैंस को सुधारेगी। इसके लिए सरकार ने 979 करोड़ का बजट दिया जाएगा। यह पंजाब के इतिहास में सबसे बड़ी राशि जारी की जा रही है। अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा राशि जारी की जा रही है।
हर जिले में रंगला पंजाब विकास योजना शुरू होगी
वित्तमंत्री ने कहा- रंगला विकास स्कीम शुरू करने जा रहे हैं। 2022 में इसी कारण लोगों ने हमारी सोच को फतवा दिया था। हर जिले में रंगला पंजाब स्कीम लाएंगे।
यह स्कीम DC की अगुआई में चलेगी।
यह फंड बुनियादी चीजों पर खर्च किया जाएगा।
रंगला पंजाब विकास फंड के लिए 585 करोड़ का फंड रखा गया है।
इस स्कीम के तहत 5 करोड़ मिलेंगे।