पंजाब के बरनाला से एक ज़मीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई की बेरहमी से हत्या कर दी । घटना बरनाला ज़िले के कालेके गाव की बताई जा रही है, जहा बीती शाम ज़मीन विवाद को लेकर यह घटना सामने आई है। मृतक की पहचान एएसआई जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।
गाव में दहशत का माहौल
जानकारी के अनुसार बीती रात जब एएसआई जोगिंदर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तो आगे चल रहे ट्रैक्टर पर सवार भाई ने गुस्से में आकर पहले अपने भाई को ट्रैक्टर से टक्कर मारी और फिर उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया। इस घटना में जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। इस घटना को लेकर गाव में दहशत का माहौल है।
जांच में जुटी पुलिस
पंजाब पुलिस में तैनात मृतक एएसआई जोगिंदर सिंह की मौत के बाद बरनाला पुलिस भी सख्त कार्रवाई कर रही है। बरनाला के डीएसपी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना कल सुबह 8 बजे की है। जहा ज़मीन विवाद को लेकर एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि एएसआई जोगिंदर सिंह का अपने छोटे भाई सुखदेव सिंह के साथ ज़मीन विवाद था। फिलहाल मृतक की पत्नी वीरपाल कौर के बयानों के आधार पर सुखदेव सिंह और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।