जालंधर में ईद के मौके पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को विरोध का सामना करना पड़ा था। इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति कहा रहा है कि यहां पर नेतागिरी मत करो। जिसके बाद से चन्नी वहां से पीछे चले जाते हैं।
जालंधर में मनाई थी ईद
आपको बता दें कि चन्नी ने जालंधर की मस्जिद मुस्लिम भाईचारे के साथ ईद मनाई थी। इस दौरान उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं भी दी थी। वहीं जालंधर लोकसभा चुनाव लड़ने पर चन्नी ने कहा था कि पार्टी हाईकमान जहां से कहेगी वह वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
जालंधर सीट को लेकर है दावेदारी
आपको बता दें कि चर्चा है कि कांग्रेस चन्नी को जालंधर लोकसभा सीट से उतारने की तैयारी में है। हालांकि इस पर किसी भी पार्टी हाईकमान का कोई बयान सामने नहीं आया है। पर इसे लेकर कांग्रेस में कलह जरूर पड़ गई है। क्योंकि पूर्व दिवंगत सांसद संतोख सिंह चौधरी के बेटे विक्रम चौधरी चन्नी की दावेदारी को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।