खबरिस्तान नेटवर्क : पूरे देश में आज 7 मई को मॉक ड्रिल होने जा रही है। यह मॉक ड्रिल देश के 244 जिलों में होगी। ये जिले भारत और पाकिस्तान सीमा से जुड़े हैं, जिसमें जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, पंजाब जैसे राज्यों के डिस्ट्रिक्ट आते हैं। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं पंजाब के 20 जिलों में मॉक ड्रिल की जानी है जिसकी टाईमिंग आ गई है।
मॉक ड्रिल की टाईमिंग
- जालंधर में रात 8 बजे से 9 बजे तक
- पठानकोट में 10 से 10.30
- मोहाली में 7.30 से 7.40
- नंगल में 8 से 8.10
- होशियारपुर में 8 से 8.10
- तरनतारन में 9 से 9.30
- बरनाला में 8 बजे 8.30
- लुधियाना में 8 से 8.30
- बठिंडा में 8.30 से 8.35
- गुरदासपुर में 9 से 9.30
- बटाला में 9 से 9.30
- फरीदकोट में 10 बजे
- फिरोजपुर में 9 से 9.30
- फाजिल्का में 10 से 10.30
- अमृतसर में 10.30-11
- टांडा में 8 से 8.10
- चंडीगढ़ में 7.30 से 7.40
9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों के साथ हमला
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारत ने बदला लेना शुरु कर दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों के साथ हमला किया है। इसको लेकर अब यूपी सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित हो गया है। वहीं पंजाब के 5 इलाकों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि - यूपी पुलिस हथियारों के साथ पूरी तरह से अलर्ट पर रहे।
जगह-जगह हो रही चेकिंग
यू.पी में रेड अलर्ट घोषित होने के बाद लखनऊ कानपुर जैसे शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। लोगों की सुरक्षा के लिए हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस की सभी फील्ड इकाईयों को रक्षा इकाईयों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।