ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के सोलन जिले के अर्की इलाके में एक तेंदुआ घर में घुस आया। घर में घुसने के बाद वह दूसरी मंजिल पर गया और वहां कुत्ते को मुंह में भरकर अपने साथ लेकर चला गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
रविवार की है घटना
बताया जा रहा है कि घटना बीते रविवार रात 1 बजकर 21 मिनट अर्की के मलावन गांव की है। जहां पर तेंदुआ रामलाल के घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचता है। घर के लोग तब सो रहे होते हैं। तब तेंदुआ शिकार करके भाग जाता है। इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया और वह तेंदुए के पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
खेतों में जाने से भी डरे लोग
मलावन गांव के लोगों ने बताया कि पहले भी तेंदुए को कई बार दिन में भी देखा जा सकता है। पहले भी कई पालतू कुत्तों का शिकार कर चुका हैं। सीसीटीवी में तेंदुआ पहली बार कैद हुआ है। वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। तेंदुए से खासकर महिलाएं व बच्चे सहमे हुए हैं। दिन में भी तेंदुआ देखे जाने से लोग खेतों में जाने से घबराने लगे हैं।