ख़बरिस्तान नेटवर्क, कपूरथला : नगर निगम कमिश्नर द्वारा स्वच्छ भारत मुहिम के दौरान आज सुबह निकाली जाने वाली कार रैली और हाउस के पार्षदों को नजर अंदाज करने पर कांग्रेसी मेयर और पार्षदों में काफी गुस्सा हो गए। जिस कारण मेयर और पार्षदों ने मिलकर निगम कमिश्नर का घेराव किया।
लगभग ढाई घंटे कमिश्नर के दफ्तर के बाहर बैठ प्रदर्शन किया। इस धरने और कांग्रेसियों के विरोध को देखते हुए निगम कमिश्नर अनुपम कलेर को अपनी गलती का एहसास करने के बाद धरना समाप्त किया गया।
बता दें कि स्वच्छ भारत मुहिम के दौरान आज कपूरथला नगर निगम द्वारा शालामार बाग़ से DC चौक तक एक कार रैली का आयोजन सुबह 9 बजे किया जाना था। लेकिन निगम की मेयर, कांग्रसी पार्षदों तथा नेताओं ने हॉउस के पार्षदों को निमत्रंण न देने और अन्य विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए निगम कमिश्नर के दफ्तर का घेराव कर दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया। और प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
निगम प्रशासन ने मेयर और पार्षदों को किया नजरअंदाज
प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस शहरी प्रधान दीपक सलवान ने कहा कि निगम प्रशासन ने मेयर और हाउस के पार्षदों को नजर अंदाज किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के कार्यकाल में स्थापित हुए वाटर पम्पो को भी शुरू न कर अन्य कई विकास कार्य को नजरअंदाज किया गया।
जिससे शहर की जनता को पीने के पानी तक की उचित सुविधा नहीं मिल रही है। कांग्रेसी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्वच्छ भारत मुहिम के दौरान निकाली जाने वाली कार रैली के संबंध में मेयर और पार्षदो कोई निमंत्रण भी नहीं दिया गया।
निगम कमिश्नर ने मानी गलती, मामले को कम्युनिकेशन बताया
वहीं दूसरी तरफ निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर लगभग ढाई घंटे चले प्रदर्शन के बाद निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने अपनी गलती का एहसास किया और निमंत्रण न पहुंचने के मामले में कम्युनिकेशन गैप बताया। वहीं निगम कमिश्नर ने शहर के वाटर पंपों को सवा महीने में सुचारू रूप से चलाई जाने का भी आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।