जालंधर में नगर निगम यूनियन कि तरफ से 4 दिन से प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसके बाद आज यूनियन ने हड़ताल बंद कर दी है। आज यूनियन की प्रशासन के साथ हुई मीटिंग में सहमती बन गई है, जिसके बाद यह हड़ताल खत्म की गई है। इसे लेकर जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने जानकारी दी है। मेयर विनीत धीर ने बताया कि यूनियन के साथ आज हुई मीटिंग के बाद कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
हड़ताल खत्म होने के बाद अब लोगों को राहत मिलने वाली है क्योंकि हड़ताल के कारण शहर में सफाई, कूड़े की लिफ्टिंग को बंद किया गया था। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मीटिंग में आज लीडर के साथ सहमति बन गई है।
हर 3 महीने बाद कर्मियों को छुट्टियों के पैसे दिए जाएगे
इस मीटिंग में सरकारी छुट्टियों के दिन काम करने या सरकारी छुट्टी के पैसे मिलने की बात कर्मियों कि तरफ से रखी गई है। इस दौरान मेयर विनीत ने कहाकि इसके लिए मता बनाकर उच्च अधिकारियों के भेज दिया जाएगा। फिलहाल अप्रैल महीने के सरकारी छुट्टियों के पैसे कर्मियों को दी जाएगी। इस दौरान हर 3 महीने बाद कर्मियों को सरकारी छुट्टियों को पैसे दे दिए जाएगे।
1196 लोगों की पक्की भर्ती मंजूर
वहीं दूसरी तरफ ठेकेदारी को लेकर उठ रहे सवाल को लेकर कहा कि उसमें काफी बातों पर सहमति बनी है। लेकिन कर्मियों को भरोसा दिया गया है कि 1196 लोगों की पक्की भर्ती को सरकार ने मंजूर कर दिया है, हालांकि अभी कुछ कागजी कार्रवाई पेंडिंग है। जब तक वह पूरी नहीं हो जाती तब तक कच्चे कर्मियों की भर्ती नहीं की जा सकता।