ख़बरिस्तान नेटवर्क : भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा को पंजाब हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने राजन अरोड़ा को अग्रिम जमानत में कोई राहत नहीं दी है।
कलेक्शन करने के आरोप
आरोप है कि रमन अरोड़ा के करप्शन में बेटा राजन अरोड़ा भी शामिल था। राजन अरोड़ा अपने पिता के कहने पर रेहड़ियों से लेकर निगम के ठेकेदारों से कलेक्शन करता था। राजन अरोड़ा ऑफिस के कुछ कामकाज भी देखता था जिसके बाद सेटिंग के लिए निगम के अधिकारियों से मिलना और पिता के कहे अनुसार काम करवाना भी उसी का काम था।
दुबई भागने की चर्चाएं
चर्चा ये भी है कि राजन अरोड़ा दुबई भाग चुका है। हालांकि केस दर्ज होने के बार विजिलेंस ने राजन और राजू मदान का एलओसी जारी करवा दिया था। विजिलेंस को शक है कि वह दुबई के रास्ते में भागा है। राजन अरोड़ा भी अपने पिता का राजदार है।
अब तक चार गिरफ्तार
विधायक रमन अरोड़ा के इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सबसे पहले एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के घर रेड की। अरोड़ा का रिमांड चल रहा था तो विजिलेंस ने इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को अरेस्ट किया। फिर विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के साथी महेश मखीजा को गिरफ्तार किया था।
फिलहाल ये चारों जेल में हैं। जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में चुने गए थे और वर्तमान में पंजाब विधानसभा के सदस्य हैं। सरकार ने सबसे पहले रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस ली थी।