web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

JALANDHAR WEST BY-ELECTION : CM भगवंत मान ने संभाली जालंधर उपचुनाव की कमान , नेताओं को दी सलाह-घर-घर जाकर गिनाओ दो साल की उपलब्धियां


JALANDHAR WEST BY-ELECTION : CM भगवंत मान ने संभाली जालंधर उपचुनाव की कमान
6/23/2024 6:23:43 PM         Raj        Jalandhar West by-election, CM Bhagwant Mann took charge of Jalandhar by-election, Resignation of Sheetal Angural, MLA Sheetal Angural, CM bhagwant mann, Aam Admi party, AAP, BJP,              

जालंधर, विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के उपचुनाव की कमान रविवार को खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संभाल ली है। उन्होंने जीत की रणनीति बनाने को जालंधर वेस्ट के नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जीत का मंत्र सौंपा।

मान ने अपने नेताओं को सरकार की दो साल की उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाने के लिए लोगों के घऱ-घर जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट के लोग हमारे साथ हैं, वे सरकार के काम से खुश हैं।


शीतल अंगुराल ने दिया वेस्ट की जनता को धोखा

सीएम ने शीतल अंगुराल का नाम लिए बिना कहा कि वेस्ट हलके के एक व्यक्ति ने आप और यहां के लोगों का धोखा दिया है। जिसने लोगों के जनादेश की अवहेलना की और पंजाब विरोधी पार्टी में शामिल हो गया। आप के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के कारण यह सीट खाली हुई है। आप इस सीट से फिर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

 

आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत की सलाह मानें नेता

मान ने सभी नेताओं से चुनाव अभियान के दौरान मोहिंदर भगत की सलाह मानने को कहा। उन्होंने कहा कि आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत और उनके परिवार की जालंधर में साफ-सुथरी छवि है। वह और उनका परिवार कई सालों से जालंधर के लोगों के लिए काम कर रहे हैं। लोग उनका सम्मान करते हैं।


मतभेद की अफवाहें निराधार और फर्जी

मुख्यमंत्री भगवंत मान इस विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के चुनावी अभियान की निगरानी और मार्गदर्शन करेंगे। इसके लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व या कार्यकर्ताओं में कोई मतभेद नहीं है। ऐसी कई अफवाहें घूम रही हैं, लेकिन वे निराधार और फर्जी हैं। मान ने पार्टी नेताओं से विपक्षी नेताओं की बातों की चिंता न करने को कहा और दावा किया कि साल के अंत तक पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 95 विधायक होंगे।


सभी पंजाब के हित में करें काम

आप नेताओं को जमीनी स्तर पर और अधिक मेहनत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता सबसे अधिक मेहनत करने वाले हैं। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। मान ने सभी नेताओं से पंजाब के लोगों के सामूहिक हित के लिए काम करने का आग्रह किया।

फिर से बड़े अंतर से जीतेंगे वेस्ट सीट

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार को लोगों का पूरा समर्थन प्राप्त है और हम पंजाब को फिर से रंगला बनाने के अपने लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जालंधर पश्चिम सीट को बड़े अंतर से जीतेंगे और फिर जालंधर के लोगों की सेवा करेंगे।

'Jalandhar West by-election','CM Bhagwant Mann took charge of Jalandhar by-election','Resignation of Sheetal Angural','MLA Sheetal Angural','CM bhagwant mann','Aam Admi party','AAP','BJP',''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • बर्खास्त होंगे पंजाब के 130 सरकारी अफसर, मान सरकार जल्द ही इनपर एक्शन लेने की तैयारी में, पढ़ें वजह

    बर्खास्त होंगे पंजाब के 130 सरकारी अफसर, मान सरकार जल्द ही इनपर एक्शन लेने की तैयारी में, पढ़ें वजह

  • जालंधर के वकील पंजाब के डिप्टी एडवोकेट जनरल बने, पंजाब यूनिवर्सिटी से की पढाई

    जालंधर के वकील पंजाब के डिप्टी एडवोकेट जनरल बने, पंजाब यूनिवर्सिटी से की पढाई

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

Recent Post

  • IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित,

    IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित, गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को दिशा-निर्देश

  • जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं,

    जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति पूरी तरह से ठीक - DC हिमांशु अग्रवाल, देखें Video

  • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे,

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे, इंडियन आर्मी ने जिम्मेदारीपूर्वक जवाब दिया - सेना

  • World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार,

    World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार, बोला- हम नहीं हल कर सकते समस्या

  • भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त,

    भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त, 24 जगहों को बनाना चाहते थे निशाना

  • पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया,

    पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया, पीएम मोदी का किया गुणगान

  •  गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी,

    गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी, आपातकालीन खरीद के लिए जारी किए निर्देश

  • जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश,

    जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश, 9 मई से पटाखों पर लगाया बैन

  • हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी,

    हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी, वैष्णो देवी जाने वाली बसें वापस बुलाईं

  • चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद,

    चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद, सिर्फ इमरजैंसी सेवाएं ही खुली रहेंगी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY