खबरिस्तान नेटवर्क- पंजाब के बठिंडा में अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले इथेनॉल की बड़ी मात्रा जब्त की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि बीती रात बठिंडा में 2 ट्रकों में लदा 80 हजार लीटर इथेनॉल जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई में गुजरात नंबर के दोनों ट्रकों को जब्त किया है।
दूसरे राज्यों में इथेनॉल की करने जा रहे थे सप्लाई
ये ट्रक दूसरे राज्यों में इथेनॉल की सप्लाई करने जा रहे थे। इस दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से 4 लोग बठिंडा, 2 यूपी और 2 नेपाल के हैं। वही वित्तमंत्री ने बताया कि पेट्रोल और डीजल में भी इथेनॉल होता है। साथ ही देसी शराब बनाने के लिए भी प्रयोग होता है। जितनी मात्रा में इथेनॉल पकड़ा गया है, उससे तीन लाख 50 हजार (50 डिग्री) बोतलें देसी शराब बनाई जा सकती थीं।
कई चीजें बनाने में होता है प्रयोग इथेनॉल
इसके साथ ही अगर अंग्रेजी शराब की बात करें, तो दो लाख 50 हजार (75 डिग्री) शराब बनती है। सेनेटाइज़र एक लाख दस हजार में तैयार हो जाता है। उन्होंने बताया कि कई अन्य चीजों में भी यह प्रयोग होता है।
25 लोगों की हुई थी मौत
पंजाब सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। इसी के चलते पंजाब में नशे के खिलाफ जंग अभियान भी लगातार जारी है।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।