ख़बरिस्तान नेटवर्क, जालंधर : हंसराज महिला महाविद्यालय की B.Sc. Sem-6 की स्टूडेंट्स ने GNDU की ओर से लिए गए एग्ज़ाम में टॉप स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने स्टूडेंट्स और फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी।
जोबनवीर ने B.Sc. Sem-6 में 2117/2400 अंकों से प्रथम स्थान, हरलीन और मनवीन ने B.Sc. (Non-Medical) सैम-6 में 2081/2400 अंकों से दूसरा स्थान, सुरभी ने B.Sc. (नान-मेडिकल) सैम-6 में 2026/2400 अंकों से नौवां स्थान प्राप्त किया। नेहा ने बी.एस.सी. (कम्प्यूटर साइंस/कैमिस्टरी) सेमेस्टर-6 में 2053/2400 अंकों से दूसरा स्थान और ट्विंकल ने B.Sc. (मेडिकल) Sem-6 में 2060/2400 अंकों से चौथा स्थान हासिल किया।