Delhi Aurobindo College,
ख़बरिस्तान नेटवर्क, नई दिल्ली : दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं ने दिल्ली में सनसनी फैला दी है।मालवीय नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक लड़की का मर्डर हो गया। पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी साझा कि मृतका का नाम नरगिस है। फौरन मौके से फरार हुए सनकी आशिक को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि नरगिस ने शादी करने से मना कर दिया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने उसपर रॉड से वार कर दिया।
बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सिर पर लोहे की रॉड मारने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि कुछ ही देर में आरोपी को धर लिया गया।
लड़की ने शादी करने से कर दिया था इनकार
नरगिस के परिवार ने अपनी बेटी की शादी आरोपी से करने से मना कर दिया था। इसके बाद नरगिस ने इरफान से बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह परेशान चल रहा था। पीड़िता ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है। वह मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी।
अरबिंदो कॉलेज के पास मर्डर की मिली जानकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया हैं।