web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

संजय सिंह के दो करीबी साथियों को ईडी ने भेजा नोटिस , आमने-सामने होगी पूछताछ


संजय सिंह के दो करीबी साथियों को ईडी ने भेजा नोटिस
10/6/2023 3:26:46 PM         Raj        Sanjay Singh, Arrest, ED, AAP, National News            ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਦੇ ਦੋ ਕਰੀਬੀ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਈਡੀ ਨੇ ਭੇਜਿਆ ਨੋਟਿਸ, ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਆਹਮੋ-ਸਾਹਮਣੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ  ED summons to two close associates of Sanjay Singh

ईडी ने संजय सिंह के करीबियों को समन जारी किया है। संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को तलब किया गया है। ताकी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके। खबर के मुताबिक, संजय सिंह ने सर्वेश को एक करोड़ रुपये दिए थे। संजय सिंह को कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। ऐसे में ईडी को इस मामले में सबूत जुटाने हैं।

कौन हैं सर्वेश मिश्रा

सर्वेश मिश्रा संजय सिंह के आंदोलन के समय से युवा सहयोगी रहे हैं। सर्वेश मिश्रा को आम आदमी पार्टी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव भी रहते हैं और संजय सिंह की सभी पोस्ट को शेयर भी करते हैं। सर्वेश मिश्रा संसद के कामकाज में भी संजय सिंह के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।

कौन है विवेक त्यागी 

विवेक त्यागी शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की टीम का अहम हिस्सा हैं वहीं, विवेक त्यागी हापुड़ में जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. आंदोलन की शुरुआत से ही विवेक त्यागी संजय सिंह के साथ जुड़े हुए हैं। संजय सिंह उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं।

कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा

गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्तूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। मामले में ईडी ने 10 दिन के हिरासत की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने सुनवाई के दौरान ईडी के समक्ष कई सवाल उठाए। राउज एवन्यू कोर्ट में संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। ईडी ने संजय सिंह का 10 दिन का रिमांड मांगते हुए कहा कि वह मामले में पूरी तरह से लिप्त हैं।

ईडी के वकील की दलीलें

ईडी के वकील ने कहा कि संजय के घर से कई दस्तावेज मिले हैं। गवाहों और अन्य आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने के लिए रिमांड दिया जाए। 

अदालत ने ईडी से पूछा है क्या आपने फोन कब्जे में ले लिया है? ईडी के वकील ने जब हां कहा तो अदालत ने कहा जब फोन आपके पास है तो फिर इसमें आरोपी के साथ आमना-सामना कराने की क्या जरूरत बचती है? आप डेटा वैसे भी निकाल सकते हैं। सबूत है तो गिरफ्तारी में देरी क्यों। ईडी के वकील ने कहा कि गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। गवाहों के बयान अभी हुए हैं वे सरकारी गवाह बने हैं।

गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है। आरोप है कि संजय के घर दो बार में दो करोड़ का लेनदेन हुआ। संजय के करीबी सर्वेश ने पैसे लिए हैं। संजय सिंह के फोन से डेटा मिला है।

मै दोषी हूं तो सजा दी जाए -संजय सिंह

संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने कहा कि ईडी के पास एक भी सबूत नहीं है। ये राजनीतिक मामला है। एक साल से जांच जारी होने के बावजूद अदालत के समक्ष कोई सबूत नहीं रखा गया। एकमात्र गवाह दिनेश अरोड़ा के बयान को आधार बनाकर उनके मुवक्किल को फर्जी मामले में फंसाया गया है। अरोड़ा को पहले सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह अचानक गवाह बन गया। उसके बयान पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।

एक अन्य आरोपी पर तीन करोड़ रुपए लेने का आरोप है ओर उसकी अग्रिम जमानत पर ईडी ने विरोध तक नहीं किया। उन्होंने कहा - ईडी ने आठ घंटे सांसद के घर की तलाशी ली, जिसमें कोई सबूत नहीं मिला। सबसे महत्वपूर्ण है कि जिस सर्वेश पर पैसे लेने का आरोप है उसका बयान तक दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा ईडी ने अभी तक उन्हें रिमांड आवेदन की प्रति तक नहीं दी गई। ईडी को रिमांड की प्रति देने का निर्देश दिया जाए।

संजय सिंह ने अदालत के समक्ष कहा कि मैं इतना अनजान आदमी तो नहीं कि गवाह को मेरा नाम याद नहीं आया। दिनेश अरोड़ा को भी मेरा नाम याद नहीं आया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने सारा बयान मेरे खिलाफ दिया। अगर मेरी गलती है तो मुझे सजा दें। वहीं अदालत में पेशी के दौरान ईडी ने उनको मीडिया से बात नहीं करने दी। हालांकि संजय सिंह ने कोर्ट में जाते हुए कहा अन्याय है मोदी जी का। मोदी जी चुनाव हार रहे हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं।

'Sanjay Singh','Arrest','ED','AAP','National News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • AAP सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार

    AAP सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार सुबह घर पर हुई थी रेड

  • रणबीर कपूर को ED का समन , हवाला से पैसे लेने का आरोप ;

    रणबीर कपूर को ED का समन , हवाला से पैसे लेने का आरोप ; बेटिंग ऐप के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम

  • रणबीर कपूर के बाद ED ने कपिल शर्मा

    रणबीर कपूर के बाद ED ने कपिल शर्मा समेत इन बॉलीवुड स्टार्स को भेजा नोटिस

  • संजय सिंह के दो करीबी साथियों को ईडी ने भेजा नोटिस

    संजय सिंह के दो करीबी साथियों को ईडी ने भेजा नोटिस , आमने-सामने होगी पूछताछ

  • मामूली पूछताछ के लिए रणबीर को ED का समन ,

    मामूली पूछताछ के लिए रणबीर को ED का समन , बेटिंग ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं हैं आरोपी

  • AAP ने पंजाब के सभी ब्लॉक व

    AAP ने पंजाब के सभी ब्लॉक व सर्कल इंचार्ज के पदों को किया भंग

  •  AAP में शामिल हुए SAD के यूथ लीडर

    AAP में शामिल हुए SAD के यूथ लीडर अमृतसर में अकाली दल को झटका

  • AAP ने पंजाब में ब्लॉक इंचार्जों को किया नियुक्त,

    AAP ने पंजाब में ब्लॉक इंचार्जों को किया नियुक्त, लिस्ट की जारी

  • सासंद संजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

    सासंद संजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती , गिरफ्तारी को बताया गलत

  • ED ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथियों के ठिकानों पर की रेड

    ED ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथियों के ठिकानों पर की रेड

Recent Post

  • तरनतारन उपचुनाव :

    तरनतारन उपचुनाव : CM भगवंत मान ने AAP उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान

  • वाह रे जालंधर पुलिस! जिस Wanted आरोपी को पकड़ना था,

    वाह रे जालंधर पुलिस! जिस Wanted आरोपी को पकड़ना था, उसी ने दशहरे पर DSP को कर दिया सम्मानित

  • पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर नई अपडेट आई सामने,

    पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर नई अपडेट आई सामने, डॉक्टर बोले - ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा

  • पंजाब में CM मान की रैली में जा रही बस पर हमला,

    पंजाब में CM मान की रैली में जा रही बस पर हमला, सरपंच समेत कई AAP कार्यकर्ता जख्मी

  • 5 अक्टूबर को एक बार फिर होगा IND vs PAK मैच,

    5 अक्टूबर को एक बार फिर होगा IND vs PAK मैच, नो हैंड शेक पर रहेगी सबकी नज़र

  • पंजाब के इस मशहूर गायक ने की आत्मह'त्या,

    पंजाब के इस मशहूर गायक ने की आत्मह'त्या, संगीत जगत में शोक की लहर

  • आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ महंगा,

    आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ महंगा, UIDAI ने इतने रुपए तक बढ़ाई फीस

  • कांग्रेसी विधायक तृप्त बाजवा अस्पताल में भर्ती,

    कांग्रेसी विधायक तृप्त बाजवा अस्पताल में भर्ती, हाल जानने पहुंचे प्रताप बाजवा और बलवीर सिद्धू

  • अगर आप भी बच्चों को Cough Syrup देते हैं तो हो जाएं सावधान!

    अगर आप भी बच्चों को Cough Syrup देते हैं तो हो जाएं सावधान! 7 की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

  • भारत और चीन के बीच फिर शुरू होंगी सीधी उड़ानें,

    भारत और चीन के बीच फिर शुरू होंगी सीधी उड़ानें, 5 साल बाद हुआ समझौता

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY