हर एक महिला चाहती है कि वो सुन्दर और आकर्षक दिखे। इसके लिए वे अपने आप पर बहुत काम भी करती है। लेकिन आपको बता दें अब महिलाओं में एक नया चलन चल रहा है और वो है ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी। जिसके बाद से बड़े स्तन काफी आकार में और आकर्षक दिखाई देने लगते हैं। भारत की बात करें तो इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। वहीँ अब महिलाएं इसे लेकर छुपाव करने की बजाय इस पर खुल कर बात करती हैं। लेकिन यहाँ बढ़ा सवाल यह है कि आखिर महिलाएं ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की ओर रुख क्यों कर रही हैं।
दरअसल आज कल बड़े हुए स्तनों के साथ कहीं सफ़र करना बेहद ही मुश्किल हो गया है। इसके पीछे का कारण ये ई कि जिन लड़कियों के ब्रेस्ट ज्यादा बड़े होते हैं, उन्हें कई तरह के कमेंट सुनने को मिल जाते हैं। ऐसे में उनके लिए घर से बाहर जाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन भी हो जाता है।
ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी में हो रहा है इजाफा, हर साल 100% बढ़ रहे हैं इसके केस
आपको बता दें इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के मामलों की सही संख्या की खोज करते हुए पाया गया कि ऐसी सर्जरी के लिए कोई आधिकारिक डेटा नहीं मिला है। हालांकि, नई दिल्ली में डिवाइन कॉस्मेटिक सर्जरी के प्लास्टिक सर्जन डॉ अमित गुप्ता की मुताबिक पिछले पांच वर्षों में हर साल ऐसी सर्जरी में 100% की बढ़ौतरी हो रही है।
यंग लडकिय है इसमें आगे
आपको बता दें नई दिल्ली में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी करने वाले डॉक्टर अकांक्षा गोयल और डॉक्टर सुधांशु पुनिया के मुताबिक पहले वे हफ्ते कम से कम एक रिडक्शन सर्जरी किया करते थे। लेकिन अब ये गिनती बढ़ गयी है। वहीँ इसमें ज्यादातर युवा लड़कियां शामिल हैं।
वेस्टर्न कल्चर का असर
भारतीय पारंपरिक रूप से साड़ी और कुर्ते पहनने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, समय के साथ, हमने पश्चिमी कल्चर को अपना लिया है। ज्सिमे ज्यादातर कपड़ों की शैली शामिल है। दरअसल कपड़ों की पसंद टी-शर्ट और टाइट कपड़ों में बदल गई है, जो ब्रेस्ट को बहुत कम सपोर्ट देते हैं, जिससे भारी ब्रेस्ट वाली महिलाओं में गर्दन और कंधे में दर्द होता है।
महिलाएं खुद निर्णय लेती हैं
बता दें एक दशक पहले, महिलाएं अपने माता-पिता या अपने पति पर अधिक निर्भर रहा करती थीं। लेकिन आज वे आजाद है इसलिए सर्जरी करवाने में खुद निर्णय लेने में सक्षम हैं। इसका कारण कि वे फाइनेंसियल स्ट्रोंग हो चुकी हैं।
जागरूकता में वृद्धि
सोशल मीडिया और इंटरनेट के ज़रिए, महिलाओं को अब ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के बारे में ज़्यादा जानकारी मिल रही है। उन्हें पता है कि यह एक सुरक्षित और प्रभावी प्रोसेस होने कारण उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकती है।
ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के फायदे
- यह सर्जरी गर्दन, कंधे और पीठ दर्द को कम कर करने का काम करती है
- यह मुद्रा में सुधार और सांस लेने में आसानी प्रदान कर सकती है
- यह महिलाओं के आत्मविश्वास और शरीर की छवि में सुधार करती है
- यह महिलाओं को उनके पसंदीदा कपड़े पहनने की अनुमति देती है
- ध्यान देने वाली बात
- बता दें ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी एक बड़ा फैसला है। सर्जरी कराने से पहले, आपको एक एक्सपर्ट प्लास्टिक सर्जन से सलाह जरुर करनी चाहिए और उससे जुड़े सभी पहलुओं के बार में जानकारी लेनी चाहिए