कांटा लगा' फेम और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। वही अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग बॉस केकंटेस्टेंट पारस छाबड़ा उनकी कुंडली पढ़ते नजर आते हैं। वीडियो में पारस उनकी कुंडली का विश्लेषण करते हुए उनकी 'अचानक मृत्यु' की संभावना का संकेत देते दिख रहे हैं।
आपके 8वें भाव में चन्द्र, बुध और केतु बैठे हुए
वीडियो में पारस कहते हैं आपके 8वें भाव में चन्द्र, बुध और केतु बैठे हुए हैं। साथ ही चन्द्र और केतु का कॉम्बिनेशन सबसे बुरा होता है। 8वां भाव नुकसान, अचानक मृत्यु, फेम, छुपे रहस्य और तांत्रिक चीजों से जुड़ा होता है। आपके लिए चन्द्र और केतु का बुरा तो है ही और साथ में बैठा है बुध। यह चिंता और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को दर्शाता है।
बता दें कि उस समय इस बातचीत को हल्के में लिया गया था। लेकिन अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
'कांटा लगा' गाने से हुईं मशहूर
शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए गाने 'कांटा लगा' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इस रीमिक्स गाने को लोग आज भी सुनते हैं। इस गाने की लोकप्रियता के बाद उन्हें लोग कांटा लगा गर्ल के नाम से जानने लगे थे। हालांकि उस समय इस गाने को लेकर कुछ विवाद भी हुए थे, लेकिन शेफाली को और पहचान मिली। इसके बाद शेफाली साल 2004 में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में भी नजर आ चुकी हैं।
2004 में हरमीत सिंह से की थी पहली शादी
बता दें कि शेफाली जरीवाला ने 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली थी।

मीत ब्रदर्स शेफाली जरीवाला के पहले पति