पंजाब के मानसा जिले में आज सुबह एक 21 साल की लड़की कुए में गिर गई। जानकारी के अनुसार 21 साल की शाजिया घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान अचानक वह करीब 120 फीट गहरे कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे और युवती को कुएं से बाहर निकला गया। हालांकि तब तक शाजिया की मौत हो चुकी थी।
बच्चों के साथ खेल रही शाजिया
बताया जा रहा है कि शाजिया आज सुबह ही अपनी अपनी मौसी के घर आई थी और घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। लेकिन इस दौरान अचानक पुराने कुएं में गिर गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।