पंजाब में 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश या तूफान के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। अब तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई है, लेकिन यह सामान्य तापमान के करीब ही बना हुआ है।
इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। पटियाला में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं फरवरी महीने में सामान्य से 20% कम बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस महीने 27.1 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस बार सिर्फ 21.6 मिमी बारिश हुई है। जबकि मार्च महीने में 59 फीसदी कम बारिश हुई है।
इस सीजन में 5.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि अब तक 3.6 मिमी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मार्च के पहले सप्ताह में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।