जालंधर में देर रात रामा मंडी चौक के पास ट्रांसफॉर्म में भीषण आग गई। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस अधिकारियों को दे दी है।
दो खोखे भी जलकर राख
वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू। जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से दो खोखे भी जलकर राख हो गए। हालांकि खोखे जलने को लेकर कोई पुलिस अधिकारियों की तरफ़ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही, लेकिन लोगों का कहना है कि खोखे जलकर राख हो गए।