पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, 120 मीटर अंदर घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

BSF action on the India-Pakistan border in Pathankot: Pakistani intruder, who had crossed 120 meters inside, shot dead.

पंजाब के पठानकोट से भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी खबर सामने आई है। यहां BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। यह कार्रवाई पहाड़ीपुर पोस्ट के पास की गई।

जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में करीब 120 मीटर अंदर तक घुस आया था। सीमा पर तैनात BSF के सतर्क जवानों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए मोर्चा संभाला और कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया।

घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जांच की जा रही है कि घुसपैठिया अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *